
खेतासराय(जौनपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की संविदा एएनएम ने लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।संविदा एएनएम ने पत्र में कहा है कि लंबित मांगों के संबंध में वह काफी समय से अधिकारियों और शासन स्तर पर अपनी बात रख रही हैं।
ALSO READ
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैपूर्व में भी मांगों के समाधान के लिए प्रयास किए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन!
में शामिल होने का निर्णय लिया है।कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि मांगों का समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
















