
सुल्तानपुर जिला कारागार में सोमवार रात एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी का शव जेल परिसर में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव के रूप में हुई है।
पूरा मामला सुल्तानपुर के जिला कारागार का है, जहां सोमवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर कैदी अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैसीढ़ी की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।मृतक अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा का रहने वाला था। उसे 31 अगस्त को सुल्तानपुर जिला कारागार में दाखिल कराया गया था। अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित कुमार उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को अपने साथ ले गया था। इससे पहले 27 अप्रैल को भी लड़की की मां ने अमित के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।फिलहाल जिला कारागार में कैदी की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कैदी की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
















