
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
चंदवक जौनपुरराष्ट्रीय राजमार्ग-233 स्थित देहरी टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में जुटे किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध जताया।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैइस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने पेट्रोल की बोतलें निकालकर अपने ऊपर छिड़कने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने किसान नेता अजीत सिंह समेत 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।प्रदर्शन के दौरान एक किसान के सिर पर चोट लगने की भी सूचना है। इसके बाद कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।किसानों का कहना था कि देहरी टोल प्लाजा की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने टोल हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। टोल प्लाजा पर आसपास के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
















