

जौनपुर जफराबाद 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को थाना जफराबाद परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष जफराबाद कमल नयन दुबे ने पुलिस स्टाफ के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दोनों महापुरुषों को नमन किया।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैइस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं!
और पुलिस को अपने कर्तव्यों में इन्हें आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में

थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपने जीवन और ड्यूटी में अपनाने का संकल्प लिया।
















