
जौनपुर, 2 अक्टूबर 2026। तेजीबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, तेजीबाजार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ-तस्कर पिकअप वाहन में गौ-वंश लादकर हैदरपुर की ओर से जौनपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मखदूमपुर तिराहे के पास घेराबंदी की।कुछ देर बाद बिना नंबर की सफेद पिकअप और उसके पीछे एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पिकअप चालक ने वाहन को ग्राम पूरामोहब्बत के पास मखदूमपुर की ओर मोड़ दिया। इस दौरान पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई।पुलिस के मुताबिक, टीम को नजदीक आता देखकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जौनपुर में श्रीराम कथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बोले जड़ से हटने पर पेड़ सूख जाता हैआत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान छोटू पुत्र सर्फुद्दीन, निवासी रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, खोखा और मिस कारतूस बरामद किया। इसके अलावा पिकअप से चार गौ-वंश—एक गाय और तीन साड़ मुक्त कराए गए। पुलिस के अनुसार गौ-वंश को रस्सी से मुंह और पैर बांधकर ले जाया जा रहा था।मौके से गौ-तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद पिकअप, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक की-पैड मोबाइल भी बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 232/2026, धारा 109(1) बीएनएस, गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चंदौली और सैयदराजा थानों में भी गौ-तस्करी व आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, व0उ0नि0 शान मोहम्मद खान, उ0नि0 राम बिहारी तथा तेजीबाजार थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
















