
केराकत, जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र के बेहडा,सोहनी,निहालापूर, बम्बावन व नाउपूर,समेत आदि गांवों में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था अंतर्गत मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पहुंची किशोरियों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं तथा सेनेट्री पैड निःशुल्क वितरित किए गए।स्वास्थ्य परीक्षण कर रही डॉ.नाजिया में किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म, शारीरिक स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उनके निवारण के बारे में जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और सही जानकारी से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।इस बाबत संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रोजेक्ट मेरी मुस्कान के माध्यम से किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।
आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की महिलाओं व बच्चों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित करती रही है।इस अवसर पर मेरी मुस्कान टीम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बंदना,फील्ड कॉर्डिनेटर सविता,अंकित व दीपनारायण समेत भारी संख्या में किशोरी व महिलाएं मौजूद रही।

















