आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण ओवररेटिंग पर कार्रवाई की चेतावनी

जौनपुर। आबकारी विभाग की ओर से शराब की दुकानों पर अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार की देर शाम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। आबकारी इंस्पेक्टर सदर देविका शुक्ला ने टीम के साथ विभिन्न शराब की दुकानों पर पहुंचकर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और शिकायत पुस्तिका की जांच की।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • निरीक्षण के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने मोहम्मद कासिम, अभयनारायण सिंह एवं मोतीलाल यादव के साथ
  • लाइन बाजार, जफराबाद कस्बा, गोलवानाला और जगदीशपुर सहित कई स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों का जायजा लिया।
  • इस दौरान उन्होंने दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से शराब के निर्धारित मूल्य की जानकारी भी ली। साथ ही सेल्समैनों को निर्धारित समय पर दुकान
  • उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर। आबकारी विभाग की ओर से शराब की दुकानों पर अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार की देर शाम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। आबकारी इंस्पेक्टर सदर देविका शुक्ला ने टीम के साथ विभिन्न शराब की दुकानों पर पहुंचकर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और शिकायत पुस्तिका की जांच की।

निरीक्षण के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने मोहम्मद कासिम, अभयनारायण सिंह एवं मोतीलाल यादव के साथ मछलीशहर पड़ाव, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, लाइन बाजार, जफराबाद कस्बा, गोलवानाला और जगदीशपुर सहित कई स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों का जायजा लिया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से शराब के निर्धारित मूल्य की जानकारी भी ली।

साथ ही सेल्समैनों को निर्धारित समय पर दुकान खोलने और बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शराब की बिक्री में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी।

आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला ने बताया कि शराब की दुकानों पर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और शिकायत पुस्तिका की नियमित जांच की जाती है।

Advertisement

इसके साथ ही ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली यानी ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें