
केराकत (जौनपुर)। केराकत की नई सब्जी मंडी के पास बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान तरियारी गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार बाइक से नई सब्जी मंडी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
सड़क पर युवक को घायल अवस्था में देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।

















