धूल के गुबार से दुकानदार परेशान दिन में दो बार पानी छिड़काव की मांग

खेतासराय(जौनपुर) सड़क की बदहाली और उड़ती धूल से परेशान दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए और खुटहन मार्ग पर धूल के गुबार से कारोबार प्रभावित होने और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए नामित सभासद एवं भाजपा नेता शुभम जायसवाल ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • एनएच-135ए की बदहाली पर फिर उठी आवाज, भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन
  • सड़क की धूल से कारोबार प्रभावित, अब सभासद ने नगर पंचायत को घेरा
  • उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या को ज्ञापन सौंपकर दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन सुबह और शाम पानी का छिड़काव कराने
  • उनका कहना है कि सड़क के गड्ढों में मिट्टी मिली गिट्टी डाले जाने के बाद वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है।

खेतासराय(जौनपुर) सड़क की बदहाली और उड़ती धूल से परेशान दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए और खुटहन मार्ग पर धूल के गुबार से कारोबार प्रभावित होने और राहगीरों की परेशानी को देखते हुए नामित सभासद एवं भाजपा नेता शुभम जायसवाल ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।

उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या को ज्ञापन सौंपकर दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन सुबह और शाम पानी का छिड़काव कराने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क के गड्ढों में मिट्टी मिली गिट्टी डाले जाने के बाद वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। इससे दुकानों में धूल की मोटी परत जम जा रही है। दुकानदारों को बार-बार सफाई करनी पड़ रही है, वहीं राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

शुभम जायसवाल ने बताया कि जब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक नियमित पानी का छिड़काव कराया जाना जरूरी है। इससे धूल पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है और लोगों को राहत मिलेगी।गौरतलब है कि कस्बे में सड़क की बदहाली को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर आवाज़ उठाई थी।

28 अक्टूबर को नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ. सैमुअल पाल एन और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द काम शुरू कराने का भरोसा दिया था। अब भाजपा नेता ने अस्थायी राहत के तौर पर पानी के छिड़काव की मांग उठाकर समस्या को फिर चर्चा में ला दिया है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें