
वाराणसी। शारदीय नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के जंसा बाजार स्थित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी ने मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्री पाठक जी ने लोकमंगल, सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर सजे-धजे भव्य पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मां के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक जी के साथ क्लब के सदस्य !
अरुण कुमार मिश्रा, श्री सुधीर कुमार उपाध्याय, श्री विजय कुमार पाठक, श्री सोनू ओझा तथा अक्षय श्याम पाठक ‘प्रीत’ एवं प्रीतू उपाध्याय भी उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, साहस और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस पावन अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्यों की उपस्थिति ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया। मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करें।

















